तेरा इंतजार आगामी बॉलीवुड संगीत रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन राजीव वालिया द्वारा किया गया है और फिल्म के निर्देशक अमान मेहता और बिजल मेहता है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी लियोन और अरबाज खान नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी
रौनक (सनी लियोनी) एक आर्ट गैलरी की मालकिन है। एक दिन रौनक की नजर अपनी एक तस्वीर पर पड़ती है जो आर्टिस्ट वीर (अरबाज खान) ने उसे देखे बिना ही बनाई। वीर से जब इस तस्वीर के बारे में पूछती है तब वीर बताता है कि उसने उस लड़की की तस्वीर बनाई जो लंबे अर्से से उसके सपनों में आती है। यहीं से वीर और रौनक की लव स्टोरी शुरू होती है। वीर और रौनक भी दूसरे प्रेमियों की तरह हमेशा एक दूसरे के साथ हमेशा रहने की कसम खाते हैं। दोनों की लाइफ में सब कुछ सही चल रहा है, तभी एक दिन अचानक वीर गायब हो जाता है। रौनक अपने ब्वॉयफ्रेंड की तलाश करती है, इसी बीच रौनक को पता चलता है कि वीर की मौत हो चुकी है। वीर की मौत के बाद रौनक काफी हद तक टूट जाती है। उसकी इसी कमजोरी का जब कुछ नजदीकी लोग फायदा उठाने की कोशिश करने लगते हैं, तब वीर की आत्मा आकर रौनक को बचाने के साथ-साथ अपने हत्यारों से बदला भी लेती है।