तर्पण एक सामाजिक ड्रामा है। जिसे नीलम आर सिंह ने निर्देशित किया है। यह फिल्म गांव के वातावरण पर आधारित है। एक ऊँची जाति के एक लड़का चन्दर एक निम्न जाति की लड़की जिसका नाम रजवतिया है के साथ छेड़खानी करता है। लेकिन जब रजवतिया के घर वाले इस बात को लेकर पुलिस के पास जाते हैं। तो लड़के के उच्च परिवार के होने के कारण उसकी रिपोर्ट नही दर्ज कराईजाती है।जिससे तंग आकर लड़की के घर वाले इस बात को लेकर सामाजिक लड़ाई लड़ने की ठान लेते हैं। और उस लड़की को न्याय दिलाने की कोशिस करते हैं और अंत में वे सफल होते हैं। तथा लड़के को जेल होती है और इस तरह से उन्हें न्याय मिलता है।