तनु वेड्स मनु वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। शैलेश आर द्वारा निर्मित फिल्म तनु वेड्स मनु में आर माधवन, जिम्मी शेरगिल,स्वरा भास्कर, कंगना रनौत, मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म 25 फरवरी 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
तनु वेड्स मनु एक मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी है। शादी के बैकड्राप में रखकर बनाई गई है।