'तनु वेड्स मनु 2' 2011 में आई तनु वेड्स मनु का ही सीक्वेल हैा फिल्म में तनु और मनु के जीवन की कहानी हैा
इस बार कंगना डबल रोल में हैा तनु जिसकी शादी मनु (आर.माधवन) से हुई है और एक हरियाणवी एथलीट है जो कि एक बड़े आयोजन की तैयारी कर रही हैा बहुत सा भ्रम तब पैदा होता है जब मनु दूसरी वाली की तरफ आकर्षित हो जाता है जो कि उसकी बीवी से काफी अलग हैा
एक साक्षात्कार के अनुसार निर्देशक आनंद एल रॉय कहते हैं कि पहली फिल्म शादी से पूर्व की जटिलताओं के बारे में थीा इसके सीक्वेल में वैवाहिक जीवन में होने वाले मतभेदों को दिखाया गया हैा इस बार कहानी और मजेदार, और घुमावदार हैा उनके मुताबिक उनकी स्टारकास्ट खूब मजे कर रही हैा वे लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और लंदन की यात्रा करेंगेा