इस साल दर्शकों को बजरंगी भाईजान की जबरदस्त ईदी देने के बाद दबंग खान जुट गए अगली ईदी का इंतजाम करने, नहीं समझे। अगले साल सलमान खान अपने फैंस को ईदी के तौर पर देंगे फिल्म 'सुल्तान' का तोहफा। फिल्म सुलतान में बजरंगी भाई जान एक बॉक्सर में किरदार में नजर आएंगे। फिल्म सुल्तान का निर्माण यश राज बैनर के तहत किया जायेगा , फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर करेंगें।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' कुश्ती पर आधारित है। फिल्म में सलमान और उनकी जान आर्फा (अनुष्का शर्मा).. दोनों ही कुश्ती के दांव खेलते नजर आएंगे।