X
स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2
Drama | 10 May 2019 | U/A |
Hindi

स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 कहानी

स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 एक बॉलीवुड एक्शन, कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पाण्डेय तारा सुतारिया और समीर सोनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर का सीक्वल है। इस फिल्‍म में टाइगर श्राफ एक एथलीट की भूमिका में  हैं।  

फिल्‍म की कहानी
एक छोटे से गांव का लड़का रोहन सहगल (टाइगर श्राफ), अपने बचपन के प्यार मृदुला (तारा सुतारिया) के प्यार में पागल होकर, शहर के टॉप कॉलेज में एडमिशन लेता है। लेकिन यह उसके लिये दिल टूटने के साथ-साथ दोस्तों और दुश्मनों बीच गला काट प्रतियोगिता में लाकर खड़ा कर देता है। जी हां सेंट टेरेसा इंटर कॉलेज देहरादून में 29वें वार्षिक इंटर कॉलेज कम्‍टीशन का आयोजन हो रहा होता है जिसमें सभी छात्र भाग लेकर स्‍टूडेंट ऑफ द इयर का खिताब अपने नाम करना चाहते हैं। तभी कॉलेज की ही एक अन्‍य लड़की (अनन्‍या पांडेय) रोहन को अपना दिल दे बैठती है। जिससे मृदुला तो नाराज होती ही है। इसी बीच कॉलेज का ही एक अन्‍य पॉपुलर लड़का मानव रोहन से चिढ़ने लगता है वह रोहन से झगड़ा करता है यहां तक कि रोहन को कॉलेज से निकालने तक कि बात आ जाती है। लेकिन रोहन कॉम्‍पटीशन के लिये कड़ी मेहनत करता है। क्या वह स्‍टूडेंट ऑफ द इयर बन पायेगा इसके लिये आपको पूरी फिल्‍म देखनी होगी जहां आपको यह भी पता चलेगा कि दोनो लड़कियों में से रोहन किसे अपना हमसफर बनाता है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+