स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम फिल्म, 2017 में आई होमकमिंग का सीक्वल है। फिल्म में सैम्युअल एल जैक्सन, जॉन फेवरू, जैक गिलेनहाल और जेंडाया खास किरदारों में नजर आये। तो वहीं स्पाइडर मैन के रोल में टॉम हॉलैंड हैं। फिल्म का निर्देशन जॉन वाट्स ने किया है। यह एवजेंर्स सीरीज के चौथे फेज की पहली फिल्म है। 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' की कहानी वहां से शुरू होती है जहां ये कहानी एवेंजर्स एंडगेम में आकरखत्म हुई थी। स्पाइडरमैन को इस फिल्म में आयरनमैन के गम में डूबा हुआ दिखाया गया है। इसके अलावा यह भी दिखाया गया कि वह अब सुपरहीरो की ड्यूटी से दूर जाकर छुट्टियां मनाना चाहता है। लेकिन, एक एवेंजर होने की जिम्मेदारी उसे फिर से दंगल में खींच लाती है।