सोनचिड़िया (2019)(U/A)
Release date
01 Mar 2019
genre
सोनचिड़िया कहानी
सोनचिड़िया वर्ष 2019 की थ्रिलर क्राइम ड्रामा है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा ने निभाई है सोनचिड़िया में चम्बल के बीहड़ों में डाकुओं के उत्पात की एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की गई है।
फ़िल्म में चम्बल(मध्य भारत) में डकैतों के जंगल राज की झलक दिखाने की कोशिश की गई है। मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की गई है जो बहुत ही मनोरंजक के साथ काफी दांव पेंच भरी है।