सोनाली केबल वर्ष 2014 में आई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन चुरूदत्त आचार्य ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अली फजल, रिया चक्रबर्ती और राघव जुयाल हैं। फिल्म सोनाली केबल राघव की डेब्यू फिल्म है।
फिल्म की कहानी
सोनाली केबिल की कहानी सोनाली (रिहा चक्रवर्ती) के इर्द गिर्द घूमती है। सोनाली और उसके कुछ दोस्त मिलकर मुंबई शहर के एक छोटे से हिस्से में केबिल नेटवर्किंग का व्यवसाय करते हैं। इस व्यवसाय में उनका सपोर्ट करती है विधायक मीना ताई (स्मिता जयकर) और उनका बेटा रघु। रघु और सोनाली बचपन के दोस्त हैं और एक दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वाघेला (अनुपम खेर) जो कि एक बहुत बड़े कंपनी के मालिक हैं मुंबई के छोटे छोटे केबिल व्यवसायों को खरीदना शुरु करते हैं और उनकी नज़र पड़ती है सोनाली केबिल पर। सोनाली हार नहीं मानती और रघु के साथ मिलकर वाघेला से टक्कर लेती है।