सॉलिड पटेल्स वर्ष 2015 में आई एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सौरभ वर्मा ने और फिल्म का निर्माण निकिता ठाकुर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शिव पंडित, केतन सिंह, शाज़हं पद्मसी, वैशाली देसाई और अली असगर हैं। फिल्म 22 मई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।