स्काई फोर्स एक एरियल एक्शन ड्रामा बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वीर पहाड़िया (जो इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं), सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिकाओं में नजर आये हैं। 'स्काई फोर्स' भारत के पहले घातक हवाई हमले की कहानी पर आधारित है।
कहानी
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म "स्काईफोर्स" में अक्षय कुमार ने ग्रुप कमांडिंग ऑफिसर ओपी आहूजा का किरदार निभाया है, जबकि नए हीरो वीर पहाड़िया ने टाइगर स्क्वाड्रन के पायलट टीके विजया उर्फ 'टैबी' का रोल अदा किया है। टैबी एक होनहार और बहादुर पायलट है, जो भारतीय एयरफोर्स का अभिन्न हिस्सा है। वह अपने देश के लिए अपनी जान तक देने को तैयार रहता है।
टैबी के भीतर जुनून, पागलपन और जज्बा कूट-कूट कर भरा है, लेकिन उसकी यह खासियत एयरफोर्स के उच्च अधिकारियों को खतरनाक लगती है। 1965 की युद्ध में एयरस्ट्राइक में हिस्सा लेने से पहले उसे मना कर दिया जाता है, ताकि वह किसी तरह की गड़बड़ी ना कर दे।
फिर भी, टैबी अपने सीनियर अधिकारियों के आदेशों के खिलाफ जाकर पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों से मुकाबला करने का फैसला करता है। उसका यह कदम भारतीय वायुसेना के कई अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बन जाता है।
टैबी के बाद, वह लापता हो जाता है और उसे ढूंढने की जिम्मेदारी ओपी आहूजा यानी अक्षय कुमार के किरदार पर आती है। फिल्म की पूरी कहानी स्काईफोर्स मिशन के बाद टैबी और उसके विमान के बारे में है, और यह जानने की कोशिश की जाती है कि आखिर टैबी का क्या हुआ।
यह फिल्म वीरता, देशभक्ति और सैनिकों के जज्बे की प्रेरणादायक कहानी है, जो हमें दिखाती है कि अपने देश के लिए जान देने का जुनून क्या होता है।
रिलीज
यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।