सिया एक बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मनीष मुंद्र द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म से मनीष एक डायरेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया है। इस फिल्म में पूजा पांडे टाइटल रोल सिया के लीड रोल में दिखाई दी हैं, पूजा के अलावा फिल्म में अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी नजर आयें हैं। यह फिल्म 16 सितम्बर 2022 को रिलीज किया गया है। कहानी यह 17 वर्षीय सिया सिंह की कहानी है, जो एक बलात्कार पीड़िता है, जो अंततः दोषपूर्ण न्याय प्रणाली का शिकार हो जाती है। इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की लड़की की है, जो सभी बाधाओं के खिलाफ, न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है और कानून की शातिर व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है, लेकिन आखिर में वह न्याय के इस दोषपूर्ण सिसटम पर बलि चढ़ जाती है।