सीतापुर-द सिटी ऑफ गैंगस्टर फिल्म एक बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रवि सुधा चौधरी ने किया है और यही इस फिल्म में लीड एक्टर के रूप में भी नज़र आएं हैं।
कहानी
देव सिंह राणा (रवि सुधा चौधरी), फिल्म सीतापुर-द सिटी ऑफ गैंगस्टर के मुख्य अभिनेता है, जो कॉलेज के अध्यक्ष होते हैं। कॉलेज में ही आपसी मुठभेड़ में, उसका कुछ गुंडों से झगड़ा हो जाता है, जो बाद में भयंकर दुश्मनी का रूप ले लेता है। क्योंकि बदमाश राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए हत्याओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। और यहीं से देव सिंह राणा की कहानी में मोड़ आता है। हत्याओं, और हत्याओं का बदला लेने का सिलसिला कभी नहीं रुकता।