बंदा एक आगामी कोर्ट रूप ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व सिंह कर्की द्वारा किया गया है। फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी और आसिफ शेख इस फिल्म के निर्माता हैं।
रिलीज
यह फिल्म 23 मई को ऑनलाइन प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज हुई है।
कहानी
एक लड़की जिसके साथ किसी बाबा ने दुर्व्यवहार किया है, और वह अपने साथ हुई इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ आवाज उठाती है। बंदा सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कोर्टरूम ड्रामा है। यह एक नियमित सत्र अदालत के वकील की पांच साल लंबी स्टैंडअलोन लड़ाई की कहानी है, जो सच्चाई के लिए खड़ा है, और उन लड़कियों को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष है, जिनके साथ एक बाबा ने अन्याय किया था। क्या वह बाबा छूट जायेगा, क्या उस लड़की को इन्साफ मिलेगा इसी प्लाट के इर्द-गिर्द इस फिल्म की कहानी घूमती है।