सिकंदर एक आगामी बॉलीवुड हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन ऐ आर मुरुगादॉस द्वारा किया जा रहा है। बता दें इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाल हैं। फिल्म के टाइटल रोल में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान नजर आयेंगें। ऐसा पहली बार होगा के सलमान खान डायरेक्टर मुरुगादॉस के साथ कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आयेगीं। बता दें ऐसा पहली बार होगा के सलमान खान, साउथ एक्ट्रेस रश्मिका के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगें। इस फिल्म की घोषणा 11 अप्रैल 2024 को ईद के अवसर पर की गयी है।
कहानी
सिकंदर की कहानी एक ऐसे राजा की है, जिसे केवल उसके औदे के लिए नहीं, बल्कि उसकी दरियादिली के लिए भी पहचाना जाता है। वह राजा जो अपनी प्रजा के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है, और प्रजा भी अपने राजा के लिए जान देने तक तैयार रहती है।
राजा संजय राजकोट की खूबसूरत पत्नी सायश्री है, जो हमेशा अपने पति से समय चाहती है, लेकिन संजय के पास अपने राजकाज में व्यस्त रहने के कारण उसे समय नहीं मिल पाता। संजय को यह एहसास तब होता है जब उसकी पत्नी की मौत हो जाती है। वह समझ पाता है कि उसने अपने रिश्तों को किस तरह दरकिनार किया और अब पछता रहा है।
सायश्री ने अपनी मौत के बाद अपने अंग दान किए, जो तीन लोगों को दिए गए। संजय अब किसी भी हाल में उन तीन लोगों की जिंदगी संवारना चाहता है। लेकिन इसके रास्ते में मुंबई का मिनिस्टर आ जाता है। आगे क्या होगा, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
यह कहानी न सिर्फ एक राजा की, बल्कि एक इंसान की है, जो अपने रिश्तों और अपनी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।
रिलीज
यह फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होगी।