शुभ मंगल सावधान एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में प्रसन्ना ने 'जेन्ट्स प्रॉब्लम' को बड़ी ही मसखरे और मजाकिया लहजे में दिखाने की कोशिश की है। शुभ मंगल सावधान एक तमिल फिल्म कल्याना सामायाल साधाम का रीमेक है। भूमी पेडनेकर और आयुश्मान खुराना की इस इस फिल्म को तमिल फिल्म के ही निर्देशक आर.एस प्रसन्ना ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, भूमी पेडनेकर, सीमा पाहवा मुख्य भूमिका मे हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म में मुदित (आयुष्मान खुराना) और सुगंधा (भूमि पेडनेकर) को एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन दोनों में से कोई भी पहली बार एप्रोच करने को तैयार नहीं होता। वहीं बाद में मुदित हिम्मत जुटा कर किसी करता है और देखते ही देखते उनका आंखों-आंखों वाला प्यार दोनों परिवारों की सहमति से शादी तक पहुंच जाता है। दोनों डेट पर जाते हैं गाना गाते हैं और प्यार हो जाता है।
शादी की एक रात पहले जब मुदित सुगंधा के साथ इंटीमेट होने की कोशिश करता है तब दोनों को पता चलता है कि मुदित को कुछ मुश्किलें हैं। जिसके चलते दोनों की सेक्स लाइफ पर असर पड़ सकता है। वहीं इसके बाद जो होता है वो पूरी तरह कॉमेडी है। किस तरह मुदित प्यार के लिए अपनी मेडिकल कंडीशन पर काबू पाने की कोशिश करता है।