श्री 420, वर्ष 1955 में रिलीज़ हुई धोका -बेईमानी पर आधारित ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राज कपूर ने किया है। इस फिल्म के निर्माता भी राज कपूर ही थे। फिल्म में मुख्य भूमिका में, राज कपूर, नरगिस और नादिरा थे।
ये फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। और फिल्म का गाना 'मेरा जूता है जापानी' खूब पॉपुलर रहा।
राज कपूर का किरदार काफी हद तक चार्ली चैपलिन प्रभावित था।