शोर्टकट रोमियो वर्ष 2013 में रिलीज हुई एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुसी गणेशन ने किया है। फिल्म में अमीषा पटेल, नील नितिन मुकेश, पूजा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म में अमीषा पटेल एक रईस व्यक्ति की बीवी है जिसे अपने पति से शारीरिक सुख नहीं मिलता है, इसलिए वह पेड सेक्स करती है जिसका वीडियो नील नीतिन मुकेश बना लेता है और अमीषा को ब्लैकमेल करता है। जिसकी वजह से नील गरीब से अमीर बन जाता है कि अचानक उसकी जिंदगी में पूजा आती है, जिससे उसे प्यार हो जाता है। पूजा से प्यार करने के बाद उसे सच्चाई, मोहब्बत और रिश्ते समझ में आते हैं। और उसे पता चल जाता है कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। उसके बाद नील क्या करता है? अमीषा की सच्चाई जानने के बाद उसका पति अमीषा के साथ और नील का सच जानने के बाद पूजा नील के साथ क्या करती है इसको जानने के लिए देखिये शार्टकट रोमियो।