पी सिंह और जितेंद्र तिवारी निर्देशित फिल्म शोरगुल उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर दंगों पर आधारित है। राजनीति की सियासी चालों पर आधारित फिल्म एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की मासूम दोस्ती के इर्द गिर्द घूमती है। कहानी में लड़के की मौत के बाद भड़की हिंसा नया मोड़ लाती है।