X
शिवाय
Drama | 28 Oct 2017 | U/A |
Hindi

शिवाय कहानी

शिवाय एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसका लेखन और निर्माण अजय देवगन कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, सायशा सहगल, एरिका कार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक पर्वतारोही की है, जो अपने परिवार को रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी 
फिल्म शुरू होती है बुरी तरह से ज़ख्मी अजय देवगन के साथ, जो सांस भी नहीं ले पा रहे हैं और ज़मीन पर गिर पड़ते हैं और फिर आता है फ्लैशबैक और हम सब शिवाय की दुनिया में पहुंच जाते हैं और देखते हैं वो सब कुछ जो 9 साल पहले हुआ।

शिवाय एक शेरदिल पर्वतारोही है। जब वो किसी पहाड़ की चोटी पर पड़ा चिलम नहीं फूंक रहा होता है तब वो पहाड़ चढ़ रहा होता है। उसके लिए ये रोज़ का काम है। और वो पहाड़ चढ़ता ही रहता है। वो इस काम को और इस जगह को इतनी बखूबी जानता है कि उसे किसी चीज़ से फर्क नहीं पड़ता। बर्फ में भी वो शर्ट के बिना घूम सकता है। खैर, उसे एक बुल्गारिया से आई टूरिस्ट से प्यार हो जाता है। नाम है ओल्गा यानि कि फिल्म की विदेशी हीरोइन एरिका कार। शिवाय उसे एक पहाड़ से गिरने से बचाता है और दोनों में प्यार हो जाता है। कुची कुची वाला रोमांस समझ लीजिए। लेकिन ज़िंदगी इतनी आसान नहीं होती। ओल्गा को पता चलता है कि वो मां बनने वाली है। वो मां बनना चाहती नहीं है लेकिन शिवाय मना लेता है। वो उसे बताता है कि बच्चा वो रख लेगा और ओल्गा अपनी ज़िंदगी चुनने के लिए आज़ाद है। तो वादे के मुताबिक ओल्गा बच्चे को शिवाय के पास छोड़कर चली जाती है। 9 साल बीत जाते हैं। शिवाय अपनी बेटी का नाम रखता है गौरा जो कि गूंगी है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसकी मां ज़िंदा है और उसके पिता ने झूठ बोला था कि वो मर चुकी है। थोड़ा रूठने मनाने के बाद वो शिवाय को मना लेती है कि उसे मां से मिलना है। दोनों बुल्गारिया पहुंचते हैं आने वाले खतरे से अंजान। ऐसा खतरा जो उनकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+