शिकरा - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ कश्मीरी पंडित एक बॉलीवुड की आगामी फिल्म है। जिसका निर्देशन और प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के प्रवासन पर आधारित है।
फिल्म की कहानी
शिव कुमार धर अपनी पत्नी शांति के साथ कश्मीर में एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे होते हैं। दोनों काफी जतन से अपना घर बनाते हैं, जिसका नाम रखते हैं 'शिकारा'। इधर घाटी में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ती जा रही है। कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़कर जाने के लिए धमकाया जा रहा है, और जो नहीं जा रहे हैं उनके जलाए जा रहे हैं। दिन ब दिन तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शिव और शांति को भी जिंदगी भर की कमाई, अपना घर कश्मीर में छोड़कर पलायन करना पड़ा। 19 जनवरी 1990 को लाखों कश्मीरी पंडितों को अपने घर से बाहर ढ़केल दिया गया था, जिसके बाद वह रिफ्यूजी की तरह जीवन जीने को मजबूर रहे। उन सभी के पास दो ही विकल्प थे- या तो अपनी जिंदगी बचाते और जन्मस्थान से हमेशा के लिए दूरी बना लेते.. या कश्मीर में ही रह कर सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनते। इन घटनाओं से गुजरते हुए शिव और शांति का प्यार किन ऊंचाइयों से गुजारता है, यही है फिल्म की कहानी।
यह फिल्म 3 अप्रैल 2020 से अमेज़न प्राइम पर भी प्रसारित की गयी है।