फिल्म शेरशाह कारगिल वार के हीरो रहे कैप्टन 'विक्रम बत्रा' के जीवन को लेकर बनाई गई है। जिसमें उनका किरदार सिध्दार्थ मल्होत्रा निभायें हैं और उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका मे हैंफिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन द्वारा किया गया है। करण जौहर और हीरू यश जोहर ने फिल्म को प्रोड़यूस किया है।
फिल्म 12 जुलाई 2021 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज़ हो हुई है।
कहानी
कहानी शुरु होती है विशाल बत्रा से, जहां वो एक टॉक शो में अपने भाई विक्रम बत्रा की कहानी दुनिया के सामने बयां करते हैं। पालमपुर के विक्रम बत्रा का बचपन से एक ही ख्वाब था, आर्मी ज्वॉइन करने का। अपने सपने का पीछा करते करते विक्रम ने साल 1996 में भारतीय सैन्य अकादमी में दाखिला लिया। प्रशिक्षण के बाद, 23 साल उम्र में विक्रम बत्रा को जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन में बतौर लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। वो एक खुले दिल वाले बहिर्मुखी व्यक्ति थे, जिस वजह से वो जल्द ही किसी का भी दिल जीत लेते थे। वहीं, अलग अलग मौकों पर विक्रम बत्रा ने अपनी बहादुरी का भी परिचय दिया था।