बीते कुछ सालों से भारतीय सिनेमा में बायोपिक बनाने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है, इसी क्रम में भारतीय सिनेमा में दक्षिणी सिनेमा की सुपरस्टार शकीला के ऊपर बायोपिक बनाई गई है। शकीला ने दक्षिणी सिनेमा पर लगभग दोदशक तक अपनी अदायगी से राज किया था। शकीला एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पूर्व ग्लैमर मॉडल हैं उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में अभिनय किया और तमिल, तेलुगु तथा कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया।
शकीला ने 20 साल की उम्र में एक सहायक अभिनेत्री के रूप में तमिल प्लेगर्ल में डेब्यू किया था। शकीला की बायोपिक में शकीला की भूमिका बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा निभा रही है। फिल्म का निर्देशन इन्द्रजीत लंकेश द्वारा किया गया हैं।
ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में भी रिलीज़ की गयी है।