शैतान एक बॉलीवुड हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विकास बहल द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, आर माधवन और अभिनेत्री ज्योतिका, लीड रोल में नजर आये हैं। यह फिल्म काले जादू और एक खुशनुमा परिवार की एक डरा देने वाली कहानी है। फिल्म का ट्रेलर 22 फरवरी को रिलीज हुआ है। इस फिल्म में लोगों को पहले बार अजय देवगन और आर माधवन की जबरदस्त जुगलबंदी बड़े परदे पर देखने को मिली है।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है कबीर (अजय देवगन) और उसके परिवार से जो सुख पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रहा होता है। लेकिन एक दिन उनके ख़ुशी को किसी की काली नजर लग जाती है, जब वह एक अजनबी वनराज (आर माधवन) को अपने घर में आने देते हैं, वह वनराज काले जादू का तांत्रिक होता है, और कबीर की बेटी को अपने वश में कर लेता है, जिसके बाद कबीर और उसके परिवार को उनके जीवन के सबसे भयावह दौर से गुजरना पड़ता है, क्या वह इस काली शक्ति से अपने आप को हुए अपनी बेटी को बचा पायेंगें ? यही इस फिल्म की कहानी का प्लाट है।
रिलीज
यह फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।