शाकुंतलम एक आगामी मिथलॉजी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गुणशेखर द्वारा किया गया है। फिल्म में सामंथा प्रभु और देव मोहन लीड रोल में नजर आयें हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 21 फरवरी 2022 को रिलीज किया गया है।
यह फिल्म ओरिजिनली तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। तेलुगु के अलावा इस फिल्म को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी है।
कहानी
इस फिल्म की कहानी, कालिदास द्वारा लिखित नाट्य 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है। उनकी यह कृति विश्व साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों में से एक है। बता दें यह फिल्म बेहद खूबसूरत शकुंतला और पराक्रमी राजा दुष्यंत की रोमांचक प्रेम कहानी है। जहाँ, राजा दुष्यंत नाटक के नायक हैं और शकुंतला इस नाटक की नायिका है।
रिलीज
यह फिल्म 4 नवम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जानें वाली थी, लेकिन मेकर ने बाद में इसकी रिलीज डेट बढ़ा कर 17 फरवरी 2022 की अब यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को रिलीज होना फ़ाइनल हुई।