X
शादी के साइड इफेक्टस
Comedy | Drama | Romance | 28 Feb 2014 | U/A |
Hindi

शादी के साइड इफेक्टस कहानी

शादी के साइड इफेक्ट्स वर्ष 2014 में आई एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है, फिल्म में मुख्य भूमिका में फरहान अख्तर, विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म शादी के साइड इफेक्ट्स वर्ष 2006 में आई फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स का सीक्वल है। यह फिल्म 28 फरवरी 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशन के तहत किया गया था।

फिल्म की कहानी 
शादी के साइड इफेक्टस की कहानी है सिद्धार्थ (फरहान अख्तर) और तृषा (विद्या बालन) की कहानी। सिद्धार्थ जो कि बचपन में अपने माता पिता के तलाक को बहुत करीब से देख कर डर चुका है वो अपनी और तृषा की शादी को बेहतरीन बनाने के लिए कुछ आइडिया खोजता है और उन्हें लागू करके तृषा को हर समय खुश रखने की कोशिश करता है ताकि वो अपनी शादी शुदा जिंदगी में शांति ला सके। लेकिन शादी के इन साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए सिद्धार्थ के ये तरीके भी काम नहीं करते और पिता बनने के फैसला लेने के बाद सिद्धार्थ अपनी शादी शुदा जिंदगी में शांति बनाए रखने में नाकामयाब हो जाता है। अपनी परेशानी के चलते सिद्धार्थ अपनी शादी शुदा जिंदगी से भागने की कोशिश करता है और अपने लिए एक अलग दुनिया खोजता है जहां वो अपने हिसाब से अपनी ख्वाहिशों के साथ रह सके। लेकिन यही गलती सिद्धार्थ को तृषा से दूर कर देती है। अब क्या सिद्धार्थ को वक्त रहते अपनी शादी-शुदा जिंदगी को बचाने का मौका मिलता है, क्या दोबारा तृषा और सिद्धार्थ की शादी पटरी पर आती है। ये जानने के लिए तो आपको शादी के साइड इफेक्ट्स फिल्म देखने जाना होगा। लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि जो लोग शादी शुदा नहीं हैं उनके लिये शादी के साइड इफेक्टस काफी मजेदार और एंटरटेनिंग होगी। पर शादी शुदा लोगों के लिए ये आपबीती से कम नहीं। फिल्म का पहला भाग बहुत ही रफ्तार में और रोमांचिक मोड़ से होता हुआ निकलता है। लेकिन दूसरे भाग में कहानी थोड़ी सी ट्रैक से हटकर धीमी गति पकड़ती महसूस हुई।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+