सीक्रेट सुपरस्टार एक बॉलीवुड म्यूजिकल ड्रामा है, जिसका निर्देशन अद्वित चंदन ने किया है। इस फिल्म में जायर वासिम, मेहर विज, और आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक 15 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर सिंगर बनना चाहती है।
फिल्म की कहानी
वड़ोदरा में रहने वाली 15 साल की इंसिया (ज़ायरा वसीम) एक पॉपुलर सिंगर बनना चाहती है। उसकी मान नजमा (मेहर विज) अपनी बेटी के सपनों को पंख देना चाहती है लेकिन वहीं दूसरी ओर उसका स्त्रियों से द्वेष रखने वाला पिता ( अर्जुन राय) का घर में आतंक है। जब भी पिता घर में नहीं होते हैं टीनएज इंसिया, उसकी मम्मी और भाई इंज्वॉय करने के लिए छोटी छोटी खुशियां तलाश लेते हैं। जैसा कि पाउलो कोएलो ने कहा कि "अपने सपनों के लिए लड़ो और तुम्हारे सपने तुम्हारे लिए लडेंगे।" मां की सलाह पर इंसिया इंटरनेट पर सीक्रेट सुपरस्टार के नाम से अपने गाने के वीडियो डालती है। जल्दी ही उसका वीडियो वायरल हो जाता है और म्यूजिक डायरेक्टर की नजर पड़ती है। क्या इंसिया इन समस्याओं के बीच अपने सपनों को पूरा कर पाएगी?