सरोज का रिश्ता एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अभिषेक सक्सेना कर रहे हैं। इस फिल्म में कुमुद मिश्रा, सनाह कपूर, गौरव पाण्डेय और रणदीप राय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर वीडियो 22 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 20 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया है। कहानी सरोज एक मोटी लड़की है लेकिन उसके बावजूद उसके मोहल्ले में उसके दो दीवाने है। मोटी होने के साथ वह काफी आत्मविश्वास से भरी है आगे चलकर उसके रिश्ते देखे जाते हैं लेकिन आखिर में क्या होगा वह अपने सच्चे प्यार से मिल पाएगी या किसी और की हो जाएगी यही इस फिल्म की कहानी का प्लॉट है।