संदीप और पिंकी फरार एक आगामी ब्लैक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और परणीती चोपड़ा मुख्य भूमिका मे हैं, फिल्म 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी।
फिल्म में अर्जुन एक 30 वर्षीय हरयाणवी पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका नाम है पिंकी दहिया। वहीं, परिणीती का किरदार पूरी तरह से करियर पर फोकस लड़की का है और उनका नाम है संदीप कौर। जो कॉरपोरेट सेक्टर में काम करती है। दिल्ली में रहती है और उसे साफ पता है कि उसे जिंदगी से क्या चाहिए। जाहिर है यहां नाम का लफड़ा साफ दिख रहा है। कहानी दो ऐसे लोगों की है.. जो भारत के बिल्कुल अलग अलग परिवेश से आते हैं। और दोनों एक दूसरे से बेहद नफरत करते हैं। लेकिन दोनों की लाइफ आपस में टकराती है।