सनम रे एक रोमांटिक ड्रामा है,जिसका निर्देशन दिव्या खोसला ने और निर्माण भूषण कुमार-कृष्ण कुमार और अजय कपूर द्वारा किया गया है। फिल्म में पुलकित सम्राट, यामी गौतम, उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 12 फरवरी 2016 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग लद्दाख, कनाडा और हिमाचल में की गई है।
फिल्म एक लव स्टोरी है, जहां आपको काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म में ऋषि कपूर भी एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे।