X
सालार: पार्ट 1 - सीसफायर
Action | 22 Dec 2023 |
Hindi

सालार: पार्ट 1 - सीसफायर कहानी

सालार एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील द्वारा किया गया है। फिल्म में साउथ अभिनेता और बाहुबली फेम प्रभास एक्शन करते आयें हैं। प्रभास के अलावा इस फिल्म में मलयालम सिनेमा के जाने माने अभिनेता 'पृथ्वीराज सकुमारन' भी जबरदस्त अवतार में दिखाई दिए हैं। इस फिल्म में श्रुति हासन कैमियो रोल में नजर आयी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुआ है। 
बता दें यह फिल्म KGF चैप्टर 1 और 2 के फिल्ममेकरों ने बनाई हुई है।  
इस फिल्म की घोषणा अक्टूबर 2020 में की गई थी, जबकि फिल्म के टाइटल की घोषणा उसी साल 2020 में दिसंबर में की गई थी। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में तेलंगाना में शुरू हुई, बाद में हैदराबाद में एक कार्यक्रम के साथ, फिर बाद के स्थान के पास एक और कार्यक्रम शुरू हुआ और दिसंबर 2023 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। इस फिल्म का संगीत रवि बसरूर द्वारा दिया गया है। फिल्म के सिनेमेटोग्राफर भुवन गौड़ा है और जबकि फिल्म के एडिटर उज्वल है।

कहानी 
सालार की कहानी दो दोस्तों की कभी न टूटने वाली अटूट दोस्ती की है। कहानी की शुरुवात में दिखाया जाता है के दो दोस्त देवा (प्रभास) और रूद्र (पृथ्वीराज सुकुमारन) किशोरावस्था में एक-दूसरे के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से भी बिलकुल भी नहीं कतराते हैं और जब भी कोई उनके दोस्त की आंख भी करता है, तो ये दोनों दोस्त अपनी दोस्ती के प्यार के लिए मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं।
आगे कहानी बढ़ती है और दिखाया जाता है के यही दोस्ती के कारण इन दोनों दोस्तों को बचपन में ही एक -दूसरे से जुदा होन पड़ता है, क्योंकि अपने बेटे की जान बचाने के लिए मां(ईश्वरी राव) को एक जगह से दूसरी जगह पर डर और छिपकर रहना पड़ता है। 
समय बीतता है साल 2017 में आद्या (श्रुति हसन) का खानकार समुदाय के लोगों द्वारा अपहरण करवा लिया जाता है । आद्या की सुरक्षा की जिम्मेदारी देवा को सौंपी गई है, बता दें देवा न्यायप्रिय है जो अन्याय देखते ही हथियार उठा लेता है, जिसके कारण देवा की माँ ने उसे हथियार न उठाने की कसम दे रही है, लेकिन, जब आद्या पर हमला होता है, तब वह अपने बेटे को उस कसम से आजाद कर देती है। 
दूसरी तरफ रूद्रा खानकार समुदाय का वारिस होने के बावजूद वहां के सत्ता के प्यासे लोगो का शिकार हो जाता है, जिससे खानकार समुदाय में असंतोष और आरजकता फैल जाती है, और हर इंसान अपने अस्तित्व को लेकर जंग लड़ने लगता है। राजनीति और षड्यंत्रों के चलते रुद्रा, देवा को बुलावा भेजता है और उसके बाद खानकार के काले साम्राज्य में कोहराम मच जाता है और वहां खून की नदियां बहने लगती हैं। लेकिन क्या देवा अपने दोस्त के रुद्रा और उसकी प्रजा को न्याय दिला पायेगा यह वह भी इस राजनितिक षंडयंत्र में मारा जायेगा? इसे जानने के लिए आपको यह फिल्म को देखना पड़ेगा।  

रिलीज 
ये फिल्म में तमिल भाषा के अलावा हिंदी में भी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+