तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म साहेब बीवी गैंगस्टर एक हिंदी ड्रामा फिल्म है। बता दें, यह तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित की गयी फिल्म साहेब बीवी गैंगस्टर का तीसरा संस्करण है। इससे पहले भी फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। साल 2011 में फिल्म का पहला पार्ट और साल 2013 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था।
फिल्म में संजय दत्त, जिम्मी शेरगिल, माहि गिल, चित्रांगदा सिंह, दीपक तिजोरी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की शुरूआत लंदन में होती है जहां उदय (संजय दत्त) हाउस और लॉर्ड्स नाम के क्लब में जाता है और रशियन रौलेट खेलता है। तभी बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा होता है जो कुछ इस तरह से होता है.. "ही इज द बाबा, ले आया तेरा बाप".. फिल्म में ज्यादातर जब भी संजय दत्त स्क्रीन पर दिखाई देते हैं तब ये गाना सुनाई देता है। वहीं 'बाबा' अपनी मिस्ट्रेस सुहानी (चित्रांगदा सिंह) के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। फिल्म में एक वक्त पर संजय दत्त कहते हैं कि 'जिंदगी का मजा हमने बहुत कल लिया, अब वापस लौटा हूं जिंदगी भर का मजा लूंगा।'.. हालांकि ये साहब बीवी और गैंगस्टर 3 उन्हें ये मौका नहीं देती। फिल्म की बात करें तो फिल्म की थोड़ी-बहुत बातें ही आपका ध्यान खींच पाएंगी। तिग्मांशू धूलिया की फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर 3 के डायलॉग्स और परफॉर्मेंस काफी दमदार है लेकिन खराब स्क्रीन प्ले और लेखन ने मजा किरकिरा कर दिया है।