सांड की आंख एक बॉलीवुड ड्रामा है जिसका निर्देशन तुषार हीरानंदनी कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। यह शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग बागपत में 10 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। कुछ हिस्सों को हस्तिनापुर और मवाना में भी फिल्माया गया है। इसे 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ किया जाना है।
शुरुआत में इस फिल्म का नाम वोमेनिया था। लेकिन शीर्षक के कानूनी अधिकारों पर विवाद के कारण जो कि प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के अधिकार में पहले से ही था, फिल्म का नाम बदलकर सांड की आंख रखा गया। बाद में प्रकाश झा को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कलाकारों में शामिल किया गया। फरवरी 2019 के अंतिम सप्ताह में, विनीत कुमार सिंह को कलाकारों के साथ जोड़ा गया। फिल्म का विवरण देते हुए, सह निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा कि यह फिल्म सबसे पुराने शार्पशूटर, चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है।