X
रनवे 34
Drama | Thriller | 29 Apr 2022 |
Hindi

रनवे 34 कहानी

रनवे 34 एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अजय देवगन कर रहे है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धार लीड रोल में नज़र आयेंगे। 
ये फिल्म 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 पहले इस फिल्म का नाम मेडे था, लेकिन बाद में फिल्म मेकर्स ने 29 नवंबर 2021 को ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके इस फिल्म का नाम बदल कर रनवे 34 रख दिया।


कहानी 
कैप्टन विक्रांत खन्ना (अजय देवगन) को दुबई से कोचीन (स्काईलाइन 777) के लिए एक उड़ान सौंपी जाती है। उसके साथ उनकी को-पायलट होती हैं तान्या (रकुल प्रीत)। एक नियमित यात्रा के तौर पर शुरु हुआ यह सफर तब एक भयानक ख्वाब की तरह बन जाता है, जब उसे बेहद खराब मौसम का सामना करना पड़ता है। 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे इस फ्लाइट के यात्रियों की जान खतरे में आ जाती है। ऐसे समय में तान्या के सुझावों के विपरीत जाकर विक्रांत ना केवल उड़ान के वैकल्पिक गंतव्य को बदलता है, बल्कि लैंड करने से ठीक पहले 'मे डे' (MayDay) संदेश भेजता है। हालांकि खराब मौसम, खराब विजिबिलिटी और ईंधन की कमी होने के बावजूद विक्रांत फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराता है, लेकिन इसके बाद भी उसे कटघरे में खड़ा किया जाता है। इस मामले में जांच कैसे आगे बढ़ती है, यह कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+