रनिंग शादी एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अमिट रॉय ने किया है। फिल्म में तापसी पन्नू, अमिट साध मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 17 फरवरी 2017 को रिलीज होगी।
कहानी
भरोसो ( अमित साध) बिहार के हैं जो अमृतसर में ब्राइडल वियर स्टोर में काम करता है और मालिक की बेटी निम्मी (तापसी पन्नू) से प्यार करता है। फिल्म की शुरूआत होती है कि निम्मी कॉन्फेस करती है कि वो एक लड़के के साथ इंटिमेट हुई इसलिए अब पीरियड मिस होने पर उसे डर लग रहा है। भरोसे एक देसी हीरो की तरह इस प्रॉब्लम से बाहर निकालता है। निम्मी कॉलेज ज्वाइन कर लेती है और भरोसे को इग्नोर करती है क्योंकि उसे शर्म आती है। निम्मी के इस व्यवहार के कारण उसका अपने मालिक (निम्मी के पापा) से झगड़ा हो जाता है और वो नौकरी छोड़ वापस बिहार लौटना चाहता है।
एक दिन वो एक कपल को अपने परिवार वालों से पीटते देखता है क्योंकि वो घर से भाग खड़े होते हैं। बेरोजगार भरोसे के दिमाग में आइडिया आता है कि क्यों ना ऐसी वेबसाइट बनाई जाए जो लवर को भगाने में मदद करे। वो और उसका दोस्त साइबरजीत (अर्श बाजवा) के साथ काम करना शुरू करता है। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था कि एक दिन निम्मी भरोसे से मदद मांगने आती है ताकि वो सैंटी के साथ भाग सके जिससे वो प्यार करती है। क्या भरोसे अपने प्यार को पा सकेगा या उसे यूं ही जाने देगा?