रॉकी और रानी की कहानी एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण जोहर द्वारा किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नज़र आये हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं।
इस फिल्म की शूटिंग 20 अगस्त 2021 को शुरू हुई है।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) को जो एक चमकते धमकते गाने के साथ एंट्री करते हैं, जो हमें निर्देशक और निर्माता करण जौहर की रंगीन, ग्लैमरस, मनोरंजक और मेलोड्रैमेटिक दुनिया में लेकर चलती है।
रंधावा परिवार एक बड़ा बिजनेस घराना है, जिनकी मिठाइयां पूरी दिल्ली में मशहूर है। इस घर में रॉकी के अलावा, दादा, दादी, मां, पिता और बहन भी है। दादी (जया बच्चन) घर की मुखिया हैं, जिनके इशारे पर पूरा परिवार और बिजनेस चलता है। वहीं दादाजी (धर्मेंद्र) को भूलने की बीमारी है, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही नाम याद है जामिनी चटर्जी (शबाना आज़मी)।
फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और दादाजी को उनके पुराने प्यार से जोड़ने की कोशिश में रॉकी की मुलाकात होती है रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) से, जो जामिनी की पोती है। पुरानी मोहब्बत को मिलाने के सिलसिले में रॉकी और रानी नजदीक आते हैं। लेकिन उनके दो बिल्कुल अलग परिवार, उनके प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा बनते हैं। यही इस फिल्म की कहानी का प्लॉट है, जो पितृसत्तात्मक सोच, लैंगिक भेदभाव, बॉडी शेमिंग, मिसोजनी जैसी मुद्दों पर खुल कर बात करती है।
रिलीज
यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।