twitter

    रॉक ऑन 2 कहानी

    रॉक ऑन 2 एक इंडियन रॉक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसका लेखन और निर्देशन शुजात सौदागर ने किया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, फरहान अख्तर, प्राची देसाई, पूरब कोहली मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म श्रद्धा कपूर भी  नजर आयेंगी। फिल्म सिनेमाघरों में 11 नवंबर को रिलीज हो चुकी हैं।

    फिल्म की कहानी 
    फिल्म वहीं से शुरू हुई जहां खत्म होती है और केडी यानि कि ज़बर्दस्त ड्रम बजाने वाले (पूरब कोहली) की आवाज़ आती है कि आठ साल हो गए जब मैजिक बैंड ने सिंदबाद वाला यादगार परफॉर्मेंस दिया था। फिर कहानी आज पर आती है, आदित्य श्रॉफ (फरहान अख्तर) एक अनहोनी के बाद म्यूज़िक छोड़ चुका है और एक चिड़चिड़ा सा आदमी बन चुका है। वो नॉर्थ ईस्ट के किसी छोटे से गांव में लोगों को ज्ञान देता है, लेकिन अपने अपराधबोध में ही घुटता। रात में डरावने सपने देखकर उठ जाता है। वहीं दूसरी तरफ जोई (अर्जुन रामपाल)पर अल्लाह मेहरबान है। वो सेलिब्रिटी है और एक रियलिटी शो का जज है। और एक नाईट क्लब का मालिक भी है। अब एंट्री होती है जिया शर्मा की (श्रद्धा कपूर)एक परेशान लड़की, बाप से परेशान संगीत में अपना सहारा ढूंढती है। उसका साथी है सरोद बजाने वाला उदय (शशांक अरोड़ा)। जोई इनसे इंप्रेस होता है और अपने नाइटक्लब में गाने का मौका देता है। लेकिन स्टेज पर आने के बाद, आखिरी मिनट पर जिया मना कर देती है। इसके बाद जो होता है वो मैजिक को एक मौका देता है साथ में वापस आने और अपना जादू चलाकर रॉक करने का।

     
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X