आर के/आरके साल 2022 में रिलीज होने वाली एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन रजत कपूर ने किया है। इस फिल्म में रजत कपूर, मल्लिका शेरावत, रणवीर शौरी, चंद्रचूर राय और कुब्रा सैत मुख्य भूमिका में नजर आयें हैं। फिल्म का संगीत सागर देसाई ने दिया है।
कहानी
आरके/आरके (RK/RKAY) में फिल्म के भीतर एक फिल्म चलती है। आरके (रजत कपूर) एक फिल्म निर्देशक हैं जो अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। जिसके अभिनेता महबूब भी वो भी खुद ही हैं और अभिनेत्री हैं नेहा (मल्लिका शेरावत), जो महबूब की प्रियतमा गुलाबो का किरदार अदा कर रही हैं।