X
रिवॉल्वर रानी
Action | Drama | 25 Apr 2014 | U/A |
Hindi

रिवॉल्वर रानी कहानी

रिवॉल्वर रानी वर्ष 2014 में आई एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका सह-लेखन निर्देशन साईं कबीर ने किया है।  फिल्म में कंगना रनौत,वीर दास पियूष मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में नजर आये है।  

फिल्म की कहानी 
रिवॉल्वर रानी की कहानी शुरु होती है चंबल के गांव से जहां पर अलका (कंगना रनौत) का ही सिक्का चलता है। अलका उस क्षेत्र का हर एक चुनाव जीतती है और जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है। अलका अपने मामा (पियूष मिश्रा) के हाथों की कठपुतली है। हालांकि जब उसे गुस्सा आता है तो वो अपने मामा को भी नहीं छोड़ती लेकिन मामा की हर बात मानती है। अलका कुरुप है और अपने ही पति का खून कर चुकी है। डॉक्टर के अनुसार अलका बांझ भी है। एक दिन अलका की मुलाकात रोहन कपूर (वीर दास) से होती है जो कि एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और अलका का यूज करके उससे अपनी फिल्म में पैसा लगवाना चाहता है। अलका के करीब आकर धीरे धीरे रोहन अपना मतलब पूरा करता है। लेकिन ये प्रेम कहानी इतनी भी सुलझी हुई नहीं है। अलका और रोहन के रिश्ते की जानकारी को मामा सार्वजनिक होने से बचाते हैं और अलका अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहती है। अब अलका की इस ख्वाहिश को क्या मामा पूरा होने देते हैं। और रोहन क्या वो इस मतलब के रिश्ते को उम्र भर निभाने के लिए खुद को तैयार कर पाता है। आकिर क्या होता है अलका के इस प्यार का अंजाम इसके लिए तो आपको रिवॉल्वर रानी देखने नजदीकी सिनेमाहॉल जाना होगा।
 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+