रंगरेज वर्ष 2013 में आई एक एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में जैकी भगनानी, प्रिया आनन्द, राजपाल यादव विजय वर्मा और अमितोष नागपाल मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। यह जैकी की पहली एक्शन फिल्म है। कहानी रंगरेज फिल्म की कहानी की शुरुआत होती ऋषी (जैकी भगनानी) से जो कि अपने दोस्तों के लिेए कुछ भी करने को तैयार रहता है। ऋषि एक बस्ती में रहता है और उसके दो पक्के दोस्त हैं पकिया (विजय वर्मा), जॉय (राघव चानना)। इन तीनों की दोस्ती बस्ती में सभी के लिेए एक मिसाल है। ऋषी के पास कुछ काम नहीं और वो काम की तलाश में है। एक दिन ऋषी का एक दोस्त लखनऊ शहर से इनके पास आता है और कहता है कि वो जीना नहीं चाहता। सबके पूछने पर वो बताता है कि वो एक लड़की से प्यार करता है लेकिन उसके परिवार वाले उनकी शादी के लिेए नहीं मान रहे हैं। ऋषी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने दोस्त के प्यार को घर से भगा लाता है। लेकिन कुछ समय बाद उसे अचानक पता चलता है कि उसके दोस्त ने उसका फायद उठाया था और तब ऋषी उससे बदला लेता है।