रामन राघव 2.0 फिल्म भृत्य साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। इस फिल्म के साथ अनुराग कश्यप और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आने वाली है। बता दें कि अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म 24 जून 2016 को रिलीज होगी। फिल्म में 'मसान' से डेब्यू करने वाले एक्टर विक्की कौशल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 1960 के दशक में मुंबई में हत्याएं करने वाले सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित है।