X
राम लीला
Drama | 15 Nov 2013 | U/A |
Hindi

राम लीला कहानी

गोलियों की रासलीला रामलीला वर्ष 2013 में रिलीज हुई बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने लिया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, सुप्रिया पाठक, शरद केलकर नजर आये थे।

फिल्म की कहानी 
रामलीला फिल्म की कहानी शुरु होती ह गुजरात के दो कट्टर दुश्मनों के ग्रुप से एक का नाम है रजाड़ी और सनेड़ा। लीला (दीपिका पादुकोण) जहां सनेड़ा के अमीर खानदान की इकलौती बेटी है वहीं राम (रणवीर सिंह) रजेड़ा ग्रुप के लीडर का बेटा है। दीपिका की बा यानी मां को सनेड़ा के लोग बा के नाम से बुलाते हैं। दोनों ग्रुप के सदस्यों के बीच ये दुश्मनी पिछले 500 सालों से चली आ रही है। राम एक दिन अपने दोस्तों के साथ सनेड़ा ग्रुप के साथ होली मनाने जाता है जहां पर उसकी मुलाकात पहली बार लीला से होती है। पहली ही नज़र में लीला और राम एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। राम लीला से कहता है कि वो उससे शादी करना चाहता है लेकिन दोनों परिवारों की दुश्मनी के चलते ऐसा संभव नहीं है। आखिरकार एक दिन गलती से लीला के हाथों राम के भाई का खून हो जाता है और राम भी लीला के भाई को गोलियों से छलनी कर देता है। राम लीला को लेकर भागने के लिए आता है और लीला की भाभी ऋचा चड्ढा लीला को कहती है कि वो राम के साथ भाग जाए। लीला और राम के भाग जाने के बाद दोनों ग्रुपों के लोग मिलकर एक साजिश करते है और वापस से लीला को उसके घर भिजवाकर राम को वापस रजेड़ा में ले आते हैं। राम को रजेड़ा का डॉन बना दिया जाता है। अब क्या राम लीला कभी मिल पाते हैं , क्या रजेड़ा और सनेड़ी की ये दुश्मनी खत्म होती है। ये जानने के लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाहॉल में जाकर देखनी होगी गोलियों की रासलीलीा राम-लीला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+