X
रज्जो
Drama | 15 Nov 2013 | U/A |
Hindi

रज्जो कहानी

रज्जो वर्ष 2013 में आई रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन साहित्य अकादमी विजेता विस्वास पाटिल ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत, पारस अरोरा मुख्य भूमिका में नजर आये थे, सहायक कलाकारों में प्रकाश राज, महेश मांजेकर, जाया पर्दा नजर आयीं थी।  

कहानी 
 फिल्म की कहानी शुरु होती है एक मशहूर कोठे पर रहने वाली कई सारी वैश्याओं से। जिनमें से एक है रज्जो। रज्जो उस कोठे की शान है और हर कोई रज्जो को चाहता है। उसी कोठे पर एक दिन 21 साल का लड़का चंदू आता है और उसे रज्जो से प्यार हो जाता है। वो रज्जो को इस कोठे से निकालकर उससे शादी करके उसे एक शराफत भरी जिंदगी देना चाहता है। वो रज्जो से शादी कर लेता है और उसे लेकर घर आता है लेकिन उसके माता पिता उसे घर से बाहर निकाल देते हैं और चंदू को रज्जो के साथ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शादी के बाद भी रज्जो की पुरानी जिंदगी उसका पीछा नहीं छोड़ती और बार बार उसके सामने उसकी पुरानी जिंदगी से जुड़े लोग सामने आते रहते हैं। अब क्या रज्जो को अपनी पुरानी जिंदगी से छुटकारा मिल पाएगा। और क्या चंदू रज्जो को एक शराफत की जिदंगी दे पाएगा ये जानने के लिए आपको रज्जो फिल्म देखनी होगी। हालांकि ये फिल्म परिवार के साथ देखते समय आपको कहीं कहीं पर थोड़ी झिझक महसूस हो सकती है क्योंकि कोठे पर प्रयोग की जाने वाली भाषा काफी गालियों भरी और डबल मीनिंग वाली होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+