राजा की आयेगी बरात एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अशोक गायकवाड़ ने किया था। इस फिल्म के निर्माता सलीम अख्तर थे। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और शादाब खान,लीड रोल में नज़र आये थे। ये फिल्म रानी मुखर्जी की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। कहानी फिल्म की कहानी एक प्रतिभावान स्कूल टीचर माला की है, जिसके साथ एक अमीर बाप का बिगड़ा हुआ लड़का राज बदला लेने के लिए, रेप कर देता है, जिसके बाद उसी लड़के साथ उसकी शादी हो जाती है। माला अपनी शादी में रहते हुए राज को उसकी गलती का अहसास दिलाती है। जिसके बाद राज को माला से प्यार हो जाता है और वो अपने किये के लिए माला से माफ़ी मांगता है।