रेड 2, साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म रेड की सीक्वल फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। अजय देवगन इस फिल्म में आई आर एस ऑफिसर की मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। अजय देवगन के अपोजिट फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर को कास्ट किया गया है, वहीँ इस फिल्म में एक्टर रितेश देशमुख विलेन बने दिखाई देंगें। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक इस फिल्म के निर्माता हैं।
बता दें इस फिल्म की शूटिंग मुंबई सहित, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजिस्थान में तय होना सुनिश्चित हुई है।
कहानी
इस नई फिल्म की कहानी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी अमय पटनायक पर आधारित है। उन्होंने अब तक की गई छापेमारियों में 4200 करोड़ रुपये से ज्यादा की काली कमाई जब्त की है। फिल्म में अमय पटनायक एक और बड़े सफेदपोश अपराध की जांच करते हैं। इस बार वह अपना 75वां छापा डालते हैं, और यह छापा पड़ता है दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) के ठिकानों पर। कहानी रोमांचक है और एक ईमानदार अफसर की मेहनत व संघर्ष को दिखाती है।