रहस्य वर्ष 2015 में आई एक बॉलीवुड सस्पेंस थ्रिलर मिस्ट्री ड्रामा है, जिसका निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। फिल्म में केके मेनन, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कलेस्कर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सिनेमा घरों में 30 जनवरी 2015 को रिलीज हुई थी।
फिल्म रहस्य की कहानी बहु-चर्चित अरुषि हत्याकांड पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक ऐसे दम्पति की दिखाई गयी है, जहां वह अपनी बच्ची को खो देते हैं, और उसके बाद उसकी मौत का जिम्मेदार उसके पिता को बताया जाता है।