रागिनी एमएमएस 2 वर्ष 2014 में रिलीज हुई एरोटिक हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन भूषण पटेल ने किया है। फिल्म में सनी लियोन, साहिल प्रेम, अनीता हसनंदानी, करणवीर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। रागिनी एमएमएस 2 फिल्म में सन्नी लियोन अपने एक ऐसे रुप में नजर आयीं जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा तक नहीं होगा।
फिल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत उसी घर से होती है जहां पर ये सब घटित हुआ था। रागिनी जो कि पागल हो चुकी है उसे फिर से ये एहसास होता है कि एक बार फिर से उस घर में कुछ बुरा होने वाला है। आखिर क्या है सच, क्यों ये चुड़ैल इतनी नाराज है और क्यों वो इस घर में आने वालों की जान लेती है। इन सभी रहस्यों से परदा उठता है इस फिल्म में,
रागिनी एमएमएस 2 की कहानी ज्यादा फिल्मी और इसके किरदार काफी ग्लैमरस हैं। फर्स्ट हाफ की तुलना में फिल्म का सेकेंड हाफ ज्यादा मनोरंजन है। आम तौर पर जिस तरह हिंदी फिल्मों के डरावने दृष्य लोगों को डराने की बजाय हंसा देते हैं वैसा रागिनी एमएमएस 2 के साथ नहीं है। फिल्म का निर्देशन इतना बेहतरीन है कि डर भले ही ना लगे लेकिन कुछ दृष्यों में रोंगटे जरुर खड़े हो जाएंगे। सन्नी लियोन ने कई मुश्किल दृष्य आसानी से शूट किये हैं।