X
राधे श्याम
Drama | Romance | 11 Mar 2022 |
Hindi

राधे श्याम कहानी

राधे श्याम 2022 की एक आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म का निर्माण गोपी कृष्ण द्वारा किया गया है। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े लीड रोल में नज़र आयें हैं। 

इस फिल्म में प्रभास, विक्रमादित्य के रोल में नज़र आयें हैं। 

ये फिल्म चार भाषाओँ, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 10 जुलाई 2020 को रिलीज़ किया गया है। 

फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें 

कहानी 

गुरु परमहंस विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं, जो किसी इंसान का भूत, भविष्य पढ़ सकते हैं। एक वैदिक स्कूल चलाते हैं और उनका छात्र रहा है विक्रमादित्य। उनसे मिलने आए कुछ वैज्ञानिकों को वह बताते हैं कि विक्रमादित्य 'ज्योतिष विद्या का आइंस्टीन' है और उसकी भविष्यवाणियां कभी गलत नहीं होती हैं। कहानी दर्शकों को सीधे विक्रमादित्य से मिलती है, जो भारत छोड़कर अब यूरोप में रहता है। उसका कहना है कि उसके हाथों में प्यार की रेखा नहीं है। इसीलिए वह प्यार नहीं, सिर्फ फ्लर्ट करता है। लेकिन जल्द ही उसकी मुलाकात होती है प्रेरणा से.. और ना चाहते हुए भी किस्मत उन्हें पास ले आती है। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगते हैं, लेकिन दोनों ही जानते हैं कि उनके प्यार का कोई भविष्य नहीं। दोनों ने अपनी जिंदगी के कुछ राज़ छिपाकर रखे हैं। क्या भविष्य से लड़कर दोनों हमेशा के लिए साथ हो पाएंगे? इसी के गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी।

फिल्म 30 जुलाई 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी बाद में इसकी रिलीजिंग डेट बढ़ा कर 14 जनवरी 2022 कर दी गयी। लेकिन महामारी की वजह से एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ा दिया गई थी और अब यह फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

 

 

 

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+