रात अकेली है (2020)(U/A)
Release date
31 Jul 2020
genre
रात अकेली है कहानी
रात अकेली है आगामी 2020 की एक बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन हनी त्रेहन ने किया हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दकी, राधिका आप्टे नजर आयें है।
इस फिल्म में नवाज़ पुलिस ऑफिसर के किरदार में, एक मर्डर केस को सुलझाते हुए दिखाई पड़ रहे है।
कहानी
एक परिवार का मुखिया जो अपनी उम्र से छोटी लड़की से शादी करता है, और उसी रात मुखिया समेत तीन लोगों का चंद मिनटों में क़त्ल हो जाता है। ये मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एंट्री लेते है पुलिस बने हुए नवाज़। पहले तो शक मुखिया की दुल्हन बनी हुई राधिका आप्टे पर जाता है, लेकिन बाद में एक के बाद एक कड़ियाँ खुलती है और जो सच सामने आता है, वो वाकई चौकाने वाला होता है।
देश भर में फैली महामारी के कारण ये फिल्म डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। ये फिल्म बेहतरीन एक्टिंग के साथ आपको मसालेदार कहानी भी परोसती है।
फिल्म का ट्रेलर 17 जुलाई 2020 को रिलीज़ किया गया था।