करीब-करीब सिंगल एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जिसका निर्देशन तनूजा चंद्रा ने किया है। फिल्म में इरफ़ान खान और मलयालम प्रसिद्ध एक्ट्रेस पार्वती थिरूवोथु मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म की कहानी योगी (इरफान खान) और जया (पार्वती) एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। योगी जहां हिंदी-उर्दु बोलने वाला दिल का साफ लड़का है जो हमेशा खाने के नए आइडिया निकालता है तो वहीं पार्वती एक साउथ इंडियन विधवा लड़की है जो शहरी, काम में डूबे रहने वाली और खुद से मतलब रखती है। दो बिल्कुल अलग लोग एक डेटिंग साइट पर मिलते हैं और फिर कॉफी डेट पर जाते हैं। योगी के ओवर फ्रेंडली व्यवहार को देखकर जया सोचती है कि वो स्टॉकर है। अपने मजाकिया अंदाज में कहता भी है कि उसकी शक्ल ही स्टॉकर जैसी है। है। जल्द ही ये बेमेल कपल भारत भ्रमण पर निकल जाते हैं। इस दौरान योगी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने का फैसला करता है ताकि वो दिखा सके कि वो अभी भी प्यार करते हैं।अपने पुराने रिलेशनशिप को याद करने के दौरान क्या योगी और जया खुद को असल में पहचान पाएंगे? पूरी कहानी इसी थीम पर आगे बढ़ती है।